भाई की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसी विधायक धीरज गुर्जर के समर्थकों ने अजमेर में आईजी दफ्तर को घेरा। भीलवाड़ा पुलिस पर राजनीतिक द्वेषता का आरोप।
अजमेर /14 सितम्बर को भीलवाड़ा के जहाजपुर से कांग्रेस के विधायक धीरज गुर्जर के हजारों समर्थकों ने अजमेर में जयपुर रोड स्थित आईजी कार्यालय का घेराव किया। आईजी बीजू जाॅर्ज जोसफ को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि भीलवाड़ा की पुलिस राजनीतिक द्वेषता से कार्यवाही कर रही है। आईजी को बताया गया कि धीरज गुर्जर के भाई नीरज गुर्जर को पुलिस ने पिछले दिनों उस मुकदमे में गिरफ्तार किया, जिस का निर्णय न्यायालय से हो चुका है। पुलिस ने पुराने स्टेंडिंग वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर लिया, जबकि अदालत ने पूर्व में ही नीरज गुर्जर को बरी कर दिया था। गिरफ्तारी के समय नीरज ने बताया भी कि वह इस मामले में बरी हो चुका है, लेकिन भीलवाड़ा पुलिस ने एक नहीं सुनी। विधायक गुर्जर का कहना रहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उनके समर्थकों को डराने धमकाने के लिए सरकार के निर्देश पर ऐसी कार्यवाही की जा रही है। आईजी कार्यालय के बाहर समर्थकों ने धीरज गुर्जर और नीरज गुर्जर के समर्थन में जोरदार नारेबाजी भी की। धीरज गुर्जर का कहना रहा कि तीन माह बाद कांग्रेस का शासन आने पर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करवाई जाएगी।
from Shahpura News https://ift.tt/2NItq6B
via IFTTT
Comments
Post a Comment