जल झूलन महोत्सव सरथला श्याम की तैयारियां जोर-शोर
साँवरिया साल्वीबाकराजल झूलन महोत्सव सरथला श्याम की तैयारियां जोर-शोर पर
निकटवर्ती गांव सरथला में भगवान श्री सरथला श्याम के यहां पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होने वाले जल झूलन महोत्सव मास्टर को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है गांव की सफाई व्यवस्था से लेकर मंदिर की सजावट तक के कार्य प्रारंभ है पुजारी नंद किशोर पाराशर ने बताया की भगवान चारभुजा नाथ के यहां पर लगने वाले मेले पर दो दिवस पर बहुत जोरदार कार्यक्रम होंगे जिसमें आर्केस्ट्रा एवं धर्मेंद्र गावड़ी द्वारा प्रस्तुत भजन संध्या दिनांक 19 सितंबर को होगी और 20 सितंबर को 12:00 बजे मेन मंदिर से भगवान की शोभायात्रा प्रारंभ होकर 4:00 बजे हनुमान मंदिर पहुंचेगी जहां पर आरती होगी फिर 7:00 बजे शोभायात्रा मंदिर पहुंचेगी और रात्रि में अखिल भारतीय विशाल कवि सम्मेलन रात्रि 8:15 बजे से शांति तूफान निंबाहेड़ा से योगेंद्र जी शर्मा भीलवाड़ा से राजेन्द्र जी शर्मा भीलवाड़ा से डॉक्टर रश्मि किरण जबलपुर से मेघ श्याम मेघ भरतपुर से राजकुमार बादल शकरगढ़ से मनीष सुखवाल मांडलगढ़ लक्ष्मण शर्मा बूंदी प्रभु प्रभाकर काछोला और मोहन पुरी मांडलगढ़ काव्य पाठ करेंगे
Comments
Post a Comment