पेट्रोल-डीजल की कीमतो को लेकर ,,कांग्रेस का आंशिक रूप से शाहपुरा बंद
शाहपुरा /(किसन वैष्णव) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतो के विरोध में आज शाहपुर बंद आंशिक रूप से बंंद रहा ?
आज सुबह से ही कांग्रेस के स्थानीय नेता सहित कई कांग्रेस जन दुकाने बंद कराने को लेकर दुकानदारो से सहयोग की अपील करते हुये सक्रिय नजर आये । वाहन रैली से शाहपुरा बंद को निकले कांग्रेस पदाधिकारी ओर कार्यकर्ता बालाजी चतरी से वाहन रैली की तैयारियों के साथ निकले ,कहीं जबरदस्ती तो कहीं प्यार से मनाकर कराई दुकानें बंद फिर भी नहीं दिखा कोई खास असर ,
कुछ जगहो पर दुकाने खुली भी रही । बंद के आव्हान के मध्य नजर सुबह से ही पुलिस बराबर नगर में गस्त कर कानून व्यवस्था पर निगाहे रखे हुये थे । दुसरी और कांग्रेस के बंद व्यापी आव्हान से पहले राजस्थान सरकार ने वैट घटाकर पेट्रोल व डीजल की किमते कम कर मास्टर स्ट्रोक खेलकर आमजन को राहत दी है ? नगर में आज प्राइवेट बसे बंद रहने से यात्रियोंं को परेशानी का सामना करना पडा । रोडवेज बसो का संचालन यथावत जारी रहा । पुरे नगर में पुलिस कर्मी चौकस रह कर ड्युटी करते दिखाई दिये ।
from Shahpura News https://ift.tt/2wXW0rf
via IFTTT
Comments
Post a Comment