महिला मोर्चा सम्मेलन कल कहार धर्मशाला शाहपुरा में
भारतीय जनता पार्टी शाहपुरा बनेडा विधानसभा का महिला मोर्चा सम्मेलन कल दिनांक 21 सितंबर को समय 11:00 बजे कहार धर्मशाला उदयभान गेट शाहपुरा मैं रखा गया है ।महिला मोर्चा सम्मेलन के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक और विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल होंगे ।सम्मेलन की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल करेंगे । सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आरती कोगटा, शाहपुरा बनेडा विधानसभा प्रभारी कल्पेश चौधरी ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी लाल सोनी ,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष तारा चाष्टा होंगे सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी शाहपुरा बनेडा विधानसभा के पांचों मंडल अध्यक्ष व महिला मोर्चा की पांचों मंडल अध्यक्ष सहित अन्य मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मौजूद रहेंगे । अतः भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल शाहपुरा सहित सभी पांचों मंडल के पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधि गण एंव सभी DR, CR,सरपंच साहिबान से अनुरोध है कि अपने-अपने गांवों ,अपनी-अपनी पंचायत, अपने अपने क्षेत्र से अधिक से अधिक महिलाओ की भागीदारी ,उपस्थिति सम्मेलन में करावे और सम्मेलन को सफल बनावे । सभी मंडलों की महिलाओं की उपस्थिति का आकलन स्वयं जिलाध्यक्ष दामोदर जी अग्रवाल करेंगे।
from Shahpura News https://ift.tt/2xAXDdH
via IFTTT
Comments
Post a Comment