रायला हाइवे पर दौड़ते ट्रक का फूटा , पीछे से टकराया दूसरा ट्रक, लगा जाम,

रायला मुकेश चौधरी
रायला अजमेर हाइवे पर बेरां चौराहे के नजदीक दौड़ते ट्रक का टायर फूटने होने के बाद पीछे से आया ट्रक टकरा गया। हादसे में एक बाइक सवार भी ट्रक की चपेट में आने से चोटिल हो गया। वहीं हादसे के बाद जाम लग गया, जिसे पुलिस ने सुचारू करवा दिया।
रायला थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि भीलवाड़ा से अजमेर की ओर जा रहे ट्रक का टायर बेरां चौराहे के पास बस्र्ट हो गया। इससे ट्रक अनबेलेंस हो गया। इसी दौरान पीछे से आया एक अन्य ट्रक उससे टकरा गया। इस बीच, एक बाइक सवार भी ट्रक की चपेट में आ गया। उसे रायला अस्पताल भिजवा दिया गया। वहीं हादसे के बाद भीलवाड़ा-अजमेर हाइवे पर जाम लग गया। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर थाना प्रभारी सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवा कर बाधित मार्ग को सुचारु करवा दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।


Comments