छप्पन भोग का आयोजन व भव्य शोभायात्रा के साथ विसर्जन



 बिगोद -- कस्बे मे गणेश महोत्सव समिति द्वारा आयोजित दस दिवसीय गरबा कार्यक्रम का आज अन्तिम दिन है। गणेश महोत्सव समिति के पाँच वर्ष की ऐतिहासिक पूर्णता पर छप्पन भोग का आयोजन होगा। छप्पन भोग का भोग शाम 7.15 बजे होगा। छप्पन भोग की भव्य झाकी सजाई जायेगी। व सुबह महाआरती 8.15 होगी। ओर 2100 लड्डडोओ महाभोग 9.15 ( संचेती परिवार बिगोद द्वारा)होगा। प्रतिमा विसर्जन मुख्य मार्ग से होते हुए त्रिवेणी संगम पर होगा। शोभायात्रा मे हेलिकाप्टर से पुष्प वर्षा होगी। 

Comments