विधालय से घर लोट रहे बालक को बजरी भरे ट्रैक्टर ने मारी टक्कर
साँवरिया साल्वी बाकरा सांसद आदर्श उच्च माध्यमिक विधालय बाकरा का छात्र रामदेव पुत्र मोहनलाल दरोगा जो विधालय की छुट्टी से गेट के बाहर साइकिल से बाहर निकला निकलते ही बाकरा की तरफ से जा रहे बजरी भरे ट्रेक्टर जो तेज रफ्तार से चला रहा था ड्राइवर ट्रैक्टर पर काबू नही कर पाया और सीधा बच्चों पर ही चढा दिया और बचे साइड में भाग गए ग्रामीण घीसू माली न बताया की ग्रामीणों ने पूर्व में भी ड्राइवर को रुकवाकर समजाइस की थी पर उसने ग्रामीणों से अभद्र व्यवहार किया आज उसी ट्रैक्टर ने बचे को टक्कर मारी ट्रेक्टर मातेश्वरी कृषि फ़ार्म फतेहपुर लिखा हुआ था पूर्व सरपंच पति वीरेंद्र मीणा ने कहा की ट्रेक्टर को पकड़ना चाहा लेकिन ट्रेक्टर भगाकर ले गए ग्रामीणों ने बताया की बजरी भरे वाहन कोर्ट के आदेश की धज्जिया उड़ा रहे हे इन पर पुलिस अंकुश नही लगा पा रही हे रोजाना ट्रैक्टर बनास नदी से निकलकर बाकरा नेगड़ होते हुए बूंदी जा रहे ग्रामीणों का कहना हे की बजरी भरे वाहन माइनिंग विभाग के डर से तेज रफ्तार व् फूल आवाज ने टेप चलाकर निकलते हे पर पुलिस का इनपर कोई असर नही हे बेखोप बजरी दोहन कर रहे हे जिसके चलते बजरी माफिया हादसों को अंजाम दे रहे हे वही प्रधानाचार्य सोजिराम मीणा ने बताया की ट्रैक्टर रोजाना विधालय के आगे तेज गति से निकलते हे कोई इनपर कार्यवाही नही करता हे आज दोपहर दो बजकर 15 मिनिट पर कक्षा 7 का बालक विधालय से घर जा रहा था जेसे ही विधालय के मेन गेट से निकला की ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी बाद में परिजनों को सुचना दी बाद में परिजन बच्चे को इलाज के लिये भीलवाडा ले गए

Comments
Post a Comment