रावणा राजपूत समाज को मिला भूमी आवंटन पत्र



भीलवाड़ा! सर्व रावणा राजपूत सेवा संस्थान, भीलवाड़ा को नगर विकास न्यास द्वारा जोधड़ास की आराजी संख्या 186 में भूखण्ड संख्या 18 साइज 120×80 आवंटित किया गया। न्यास अध्यक्ष गोपाल खंडेलवाल ने संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष रतन सिंह राणावत व अध्यक्ष भंवर सिंह भाटी सहित समाज के मौजूद पदाधिकारीयो को भूमि आवंटन पत्र प्रदान किया।
संस्थान के पदाधिकारियों ने इस खुशी के अवसर पर संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष रतन सिंह राणावत के नेतृत्व में नगर विकास न्यास के अध्यक्ष गोपाल जी खंडेलवाल को कार्यालय में साफा माला पहनाकर एवं भगवान परशुराम का प्रतीक चिन्ह फरशा भेंट कर अभिनंदन किया गया।
संस्थान अध्यक्ष भंवर सिंह भाटी ने बताया कि न्यास द्वारा हेप्पा हीरो मेजर दलपतसिंह मार्ग व समाज के संत अनुपदास जी महाराज के नाम से सर्कल का नामकरण करने पर संस्थान पदाधिकारीयो ने इस अवसर पर चेयरमैन साहब को मिठाई खिलाकर खुसी का इजहार किया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष बाबू सिंह राणावत, जितेंद्र सिंह, महिला अध्यक्ष निशा कंवर,पार्षद ललित सिंह भाटी,प्रकाश सिंह, अमर सिंह, रणजीत सिंह, लक्ष्मण सिंह, रवि सिंह, श्याम सिंह, सत्यनारायण सिंह, पीरू सिंह, संपत सिंह, खुमान सिंह, मोहित सिंह, मुकेश सिंह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।


from Shahpura News https://ift.tt/2OMtQ9r
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू