तेजा दशमी उपलक्ष पर जाट समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा



शाहपुरा/समाज के युवाओं ने जोश के साथ 3 घंटे तक शहर में निकाली शोभायात्रा
शिव जाट किसान छात्रावास शाहपुरा से एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुमित भगासरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की शोभायात्रा
प्रति वर्ष की भांति जाट समाज शाहपुरा जहाजपुर बनेड़ा ने कल तेजा दशमी के एक दिन पूर्व आज शाहपुरा शहर में वीर तेजाजी महाराज की शोभायात्रा निकाली शोभा यात्रा को ठीक 11:00 बजे एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुमित भगासरा ने झंडा दिखाकर रवाना किया, अखिल मेवाड़ जाट महासभा व् के जिला उपाध्यक्ष वे छात्रावास समिति के विधिक सलाहकार अधिवक्ता रामप्रसाद जाट के संयोजन में शोभा यात्रा शिव जाट कलीजरी गेट छात्रावास से प्रारंभ होकर बालाजी की छतरी से मुख्य बाजार होते हुए बस स्टैंड से उदय भान गेट होकर कालीजीरी गेट से धरती देवरा तक निकाली गई शोभायात्रा का समापन धरती देवरा में किया गया। शोभायात्रा में लोक देवी देवता वीर तेजाजी महाराज के भजन गाने वाली टोलियां भी अपने पुराने अंदाज में देखी गई पूरी यात्रा में जाट समाज के सैकड़ों युवा नाचते कूदते नारेबाजी करते हुए जोश खरोश से भाग लेते रहे  । जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया चारभुजा नाथ के यहां वेद प्रकाश खटीक द्वारा तो वहीं बस स्टैंड पर विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल की ओर से उपप्रधान बजरंग सिंह राणावत भाजपा महामंत्री सत्यनारायण मालू भाजपा मंत्री घनश्याम साहू ने पुष्प वर्षा की। शोभा यात्रा के समापन के बाद जाट समाज का पतिभावन  छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें समाज के छात्र छात्राओं जिन्होंने खेल के मैदान में राज्य स्तरीय ,राष्ट्रीय स्तर पर समाज का नाम रोशन किया उनको व जिन्होंने 10वीं व 12वीं कक्षा में 80% से ज्यादा अंक हासिल किए उनको वे म कॉलेज के नवनिर्वाचित छात्र संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश जाट  का डेयरी के पूर्व चेयरमैन रतन लाल जाट छात्रावास अध्यक्ष बन्ना लाल जाट द्वारा सम्मानित किया गया । सम्मान समारोह की अध्यक्षता शिव जाट छात्रावास के अध्यक्ष बन्ना लाल जाट द्वारा की गई वही समारोह में पंचायत समिति सदस्य रामप्रसाद गोरा पंचायत पूर्व जिला परिषद सदस्य  किशन लाल गोदारा केदार बुरिया सूरत राम बराला पंचायत समिति सदस्य जगदीश मालोदिया, देवीलाल जाट युवा अध्यक्ष कोटड़ी ब्लॉक ,रामनाथ सोरणा, छगन जी जाट  पपलाज रामधन चड्ढा ,भंवर जी धोलिया,रामेश्वर  केदार  बुरडीया ,भागचंद चाडा हीरा लाल गोदारा,कैलाश गोरा अर्जुन जाट ,सुरेश गोरा,श्यामलाल गोरा,शांति लाल जी जाट ,राजाराम जाट  रामलाल जाट बिलिया , मुकेश जाट  जिला परिषद सदस्य , यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामेश्वर जाट ,सरपंच रणजीत घटा सरपंच राजकुमार की खिकडेल धनेश्वर कमेटी के अध्यक्ष गोपाल जाट सहित ब्लॉक अध्यक्ष रामधन जाट सचिव जगदीश जाट जाजपुर अध्यक्ष शिवराज जाट , गजराज जाट,रामलाल जाट बिलिया , रामराज गोदारा फुलिया, मुकेश जाट राकेश जाट कैलाश जाट रामप्रसाद जाट उर्फ मोती लाल राकेश जाट भंवर लाल जाट मगनपुर,देवराज जाट ख़ामोर ,सुरेश जाट,संवार लाल जाट ,बालकृष्ण जाट,शिवराज जाट,जगदीश जाट हरि जाट   अशोक जाट,राजू जाट भागचंद जाट माधु जाट,संवारा जाट ,भेरू ख़ाकल, राजू जाट काशीपुरया द्वारका जाट,धर्मराज जाट,  सहित समाज के सैकड़ों जनप्रतिनिधिगण वे युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे समारोह में जाट समाज के भामाशाहों का भी सम्मान किया गया उसके बाद कबड्डी मैच का आयोजन किया गया जिसमें शौर्य डिफेंस एकेडमी ने माताजी का खेड़ा को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।


from Shahpura News https://ift.tt/2NqrXTq
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू