रायला अस्पताल में कन्या भ्रूण हत्या रोकने की ली शपथ
रायला- ( सुरेंद्र खटीक )रायला हॉस्पिटल में डॉ शर्मा जी द्वारा कन्या भ्रूण हत्या पर आयोजित गोष्ठी में शामिल हुए ।। समाज मे बढ़ती भ्रूण हत्या से लिंग अनुपात में भारी अंतर आया है ।। नवीन आंकड़ो के अनुसार 1000 पुरुष पर 880 महिला का अनुपात हो गया है। जिस देश मे यत्र नारियस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता की मान्यता रही हो वहाँ इस प्रकार की हालत समाज के लिए अति गंभीर हालत पैदा करती है ।। आज जब देश की बेटियां हर फील्ड में अपना परचम लहराने लगी हो वहाँ इस भ्रूण हत्या जैसे कृत्य की मानसिकता वाले लोगो के चेहरे से नकाब हटाना हम सभी का दायित्व बन जाता है हम सब मिल कर आज ये शपथ ले कि कभी कन्या भ्रूण हत्या नही होने देंगे ।।
from Shahpura News https://ift.tt/2wTgvV1
via IFTTT
Comments
Post a Comment