नाट्य रूपांतरण के जरिए  राष्ट्रीय पोषण अभियान की जानकारियां दी



सवाईपुर ( सांवर वैष्णव):- नाट्य रूपांतरण के जरिए  राष्ट्रीय पोषण अभियान की जानकारियां दी !
सवाईपुर व बनकाखेड़ा ग्रांम पंचायत मे मुख्य चौराहे पर आज क्षेत्रीय लोक संपर्क और संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान के तहत राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को पोस्टिक आहार के बारे में जानकारियां दी गई | सवाईपुर व बनकाखेड़ा ग्राम पंचायत मुख्यालय के मुख्य चौराहे पर राष्ट्रीय पोषण अभियान का नाट्य रूपांतरण किया | गर्भवती महिलाओं को कौन-कौन से पौष्टिक आहार कितनी मात्रा में दिया जाना चाहिए | जिससे जच्चा बच्चा दोनों ही स्वस्थ रहे | वहीं बच्चों के मध्य समान अंतर होना चाहिए | साथ ही हम दो हमारे दो के बारे में भी जानकारी दी | सत्यनारायण नाट्य मंडली नागौर के द्वारा नाट्य रूपांतरण के माध्यम से राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत ग्रामीणों को जानकारी दी | नाट्य मंडली में श्रवण राम, कैलाश चंद्र, बंशीलाल, मुकेश कुमार व पंकज कुमार विभिन्न पात्रों का नाट्य रूपांतरण किया | इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष  उपस्थित रहे ||


from Shahpura News https://ift.tt/2Ieoxx8
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू