पेड़ के बिना जीवन बिन पानी के मछली जैसा- प्रदीप सिह !



सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):सवाईपुर कस्बे के राजकिय आदर्श उच्च माध्यमिक  विद्यालय मे आज पौधरोपण किया | विभिन्न स्थानों पर 300 पौधे लगाए | कान सिंह खारड़ा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रताप युवा शक्ति ने बताया कि विद्यालय में सहित ग्राम पंचायत मुख्यालय, राजकीय आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जीण माता मंदिर प्रांगण, रड़ा की माता मंदिर प्रांगण,सहित अन्य स्थानों पर विभिन्न प्रजातियों के 300 पौधे लगाए गए | यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद के 125 वें धर्म संसद का उद्बोधन के उपलक्ष में आयोजन किया गया | जिस दौरान प्रदीप सिंह पूर्व विधायक मांडलगढ़, भगवत सिंह खारड़ा सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर भु प्रबंधन विभाग, भगवान सिंह विवेकानंद कन्याकुमारी राजस्थान के प्रांतीय प्रदेश संयोजक, बद्री लाल जाट किसान संघ प्रांतीय उपाध्यक्ष, अमरचंद गाड़ी पूर्व सरपंच सवाईपुर, राजकुमार श्रोत्रिय पूर्व पंचायत समिति सदस्य कोटडी, दुर्गपाल सिंह पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस, चैन सिंह मयूर पब्लिक स्कूल डायरेक्टर, नागेंद्र सिंह अध्यक्ष प्रताप युवा शक्ति, भेरू सिंह टाक अध्यक्ष विकलांग हेल्प लाइन संस्था, दिलीप सिंह बडलियास, महेंद्र सिंह भगवानपुरा, अंकुर व नवीन महिंद्रा फाइनेंस, नाथमुनि श्रोत्रिय आदि  उपस्थित रहे | सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए | वही भगवान सिंह छात्र छात्राओं को विवेकानंद के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने के साथ विवेकानंद की जीवन काल के बारे में जानकारी दी | पूर्व विधायक प्रदीप सिंह ने कहां की पेड़ मानव जीवन मे उसी तरह कार्य करता है | जिस तरह एक मछली को पानी से बाहर निकालने पर वो तड़प तड़प कर मर जाती हैं | उसी प्रकार अगर हम समय रहते हैं प्रकृति के सौंदर्य भूमिका निभाने वाले पेड़ों की सुरक्षा नहीं करेंगे, तो एक दिन हमारा जीवन भी ऑक्सीजन की कमी के चलते अपने प्राण त्याग देगा ||


from Shahpura News https://ift.tt/2Mn3RUd
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू