रायला में जन्माष्टमी अलग अलग जगह सजाई झांकिया



रायला में जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण की अलग अलग जगह पर झांकिया सजाई गई थी ।भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया है । मन्दिरो में भजन संध्या , हरि कीर्तन किया जा रहा है । वही माखन चोर की मनमोख लीलाओं की तरह तरह की झांकियो से सजा हुआ द्रश्य देखने ग्रामवासियो को मिल रहा है । रायला गढ़ के चौक में भगवान कृष्ण जन्म उत्सव पर कृष्ण सहित राम लक्षमण सीता , शिव पार्वती , राधे कृष्ण , सुदामा कृष्ण , गोवर्धन पर्वत , रावण तथा अन्य देवी देवताओं की झांकियो से मनमोहक करने वाली झांकिया सजाई गई है । भगवान अलग अलग रूपो में वर्णन करते हुए बालक भी झांकियो में सजे हुए थे । वही भगवान की लीलाओं का वर्णन देखने को मिल रहा था । क्षेत्र के लोग बड़ी सख्या में उत्सव देखने पहुच रहे थे । जीवन दर्शन विद्यालय , एम बी एजुक्सन विधालयो में छोटे छोटे बच्चों के द्वारा बाल गोपाल सहित अन्य देवी देवताओं की झांकिया सजाई गई  थी । वही जगह जगह भजन संध्या के साथ मटकी फोड़ प्रतियोगता का आयोजन किया गया था । रायला थाना पुलिस भी जगह जगह पर शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए मौजूद रही थी ।

from Shahpura News https://ift.tt/2Ne9Z5C
via IFTTT

Comments