तडप कर दम तोड गए मां—बेटे...
भीलवाड़ा-फूलिया कलां क्षेत्र के धनोप माता मार्ग पर माली खेड़ा के निकट मंगलवार को ट्रेलर ने मोटर साइकिल पर जा रहे एक परिवार को चपेट में ले लिया। इसमें मां-बेटे की मौत हो गई जबकि पिता व बेटी बाल-बाल बच गए। महिला रक्षाबंधन पर परिवार समेत पीहर आई थी। वहां से लौटते समय रास्ते में हादसा हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द किया।
पुलिस के अनुसार सांगरिया निवासी काली कुमावत (26) रक्षाबंधन पर अपने पति महेन्द्र कुमावत, बेटा खुशवंत (2) व बेटी आरती (5) के साथ गोवर्धनपुरा (सरवाड़) पीहर आई थी। मंगलवार को महेन्द्र, पत्नी काली व बेटा-बेटी के साथ अपने गांव सांगरिया रवाना हुआ। मालीखेड़ा के निकट बारिश से सड़क खराब थी। बाइक फिसल कर धनोप माता मंदिर में पूजन करा कर आ रहे टे्रलर से जा टकराई। इससे काली व खुशवंत ट्रेलर के टायर के नीचे गए। काली की मौके पर ही मौत हो गई। गम्भीर रूप से घायल हुए बेटे खुशवंत को निजी साधन से फूलियाकलां के सामुदायिक चिकित्सालय लाया गया। यहां से शाहपुरा सैटेलाइट अस्पताल रैफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों ने खुशवंत को मृत घोषित कर दिया। हादसे में महेन्द्र व उसकी बेटी बच गए। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। सांगरिया व गोवर्धनपुरा में शोक की लहर दौड़ गई।...
from hindi news https://ift.tt/2wGedsr
via IFTTT
from Shahpura News https://ift.tt/2LZ8Z0j
via IFTTT
Comments
Post a Comment