दुकान से परचूनी सामान सहित नकदी जेवरात हुए चोरी
राजसमंद - अमित कुमार जोशीलसानी -निकटवर्ती कुशलपुर चौराया पर स्थित किराना डेरी सेंटर से गरुवार को अज्ञात चोरों ने नकदी सहित परचूनी सामान चुरा ले गए ।जानकारी के अनुसार देवगढ थाना क्षेत्र के कुशलपुरा गाँव चौराया पर महेंद्र सिंह की किराणा की दुकान है गरुवार को देर शाम को पतिपत्नी सन्तोष देवी दोनो भीम तेजाजी माराज के मंदिर पर रात्रि जागरण में चले गए ।इसी मोके का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने दुकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर रखी बैग में से 37500रुपये सोने चांदी के आभूषण व विभिन्न प्रकार के किराने के परचूनी सामान चुरा ले गए ।घटाना की जानकारी सुबह 7बजे वापस दुकान पर लौटने पर चली ।चोर पूरी दुकान को आराम से खनगोल कर सभी सामना को बिखेर दिये ।देवगढ पुलिस थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है ।

Comments
Post a Comment