लोग सड़कों पर उतरे, नारेबाजी
संवाद सहयोगी, (घनश्याम साहू )आकोला :जसवंतनगर के क्षेत्र माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिये गये निर्णय की सराहना करते हुये इस फैसले के प्रतिफल में भाजपा तथा अन्य सांसदों द्वारा एससी/एसटी एक्ट का अध्यादेश को थोपने के विरोध में गुरुवार को सवर्ण समाज के लोग सड़कों पर निकल आये। उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा इस काले कानून को निरस्त करने के लिए अपील की। इस दौरान कस्बे के व्यापारी प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे। बाद में इस संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी सत्यप्रकाश मिश्रा को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि इस काले कानून के कारण देश की 85 प्रतिशत का सम्मान छिनने की कोशिश की गई है तथा इससे समाज में घृणा और अराजकता और फैल रहा है। इस दौरान राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, सवर्ण संघर्ष समिति, पिछड़ा वर्ग महासंघ एवं समस्त पीड़ित सवर्ण एवं पिछड़ा वर्ग के जितेन्द्र तोमर, ऋषिकांत चतुर्वेदी, राहुल दीक्षित, आशु भदौरिया, राजवीर ¨सह, राजेन्द्र गुप्ता एडवोकेट, बाल कृष्ण पाठक, मनीष उपाध्याय, डम्पी ठाकुर, वीरेन्द्र दुवे, राम उपाध्याय, शिवांत मिश्रा, शीलू तोमर, अजय, कल्लन महाराज, गनेश तोमर, दीपू, शिवम शिवहरे, विकास पाठक, रमेश प्रजापति, बबलू सविता, केपी ¨सह, पवन, राजेश, प्रमोद, अरूण, बीरू, विष्णु, सुनील, अशोक यादव, राजपाल, कन्हैया, आलोक आदि शामिल रहे।

Comments
Post a Comment