खामोर चारभुजा निकलें नगर भ्रमण पर, एक झलक पाने को भक्तों की लगी भीड़
खामोर /( किसन वैष्णव )खामोर चारभुजा निकलें नगर भ्रमण पर , खामोर चारभुजा सहित सात बेवाण निकले नगर भ्रमण को , किसन वैष्णव ने बताया कि झलझुलनी एकादशी के इस पावन पर्व पर खामोर ग्रामवासियों में दिखी एक अलौकिक श्रद्धा, बेवाण के साथ ग्रामवासियों ओर आस पास के ग्रामवासियों की लगी है भीड़ ,चारभुजा प्रांगण में सभी सात मंदिरों के बेवाण एकत्रित किए गए है और गांव की जनता ओर ग्रामवासी वहीं पर एकत्रित होकर सोभा यात्रा का करते है इंतजार , चारभुजा प्रांगण से निकलती है सोभा यात्रा , माणक़ चोक होते हुए तेजाजी के पास स्थित तालाब पर पहुंची वहां सभी बेवाण को पुजारी ओर भक्तगण तालाब में स्नान के लिए लेे गए जहा बीच तालाब में चारभुजा नाथ को जुला झुलाया गया पानी में पूजन किया गया , ओर तीर पर आकर पूजन किया गया , वहीं से भगवान का ओर भक्तों का ऐसा रिश्ता देखने को मिला है जैसे हर भक्त के पास खुद चारभुजा प्रकट हो गए, भक्ति रस से भजन शुरू हुए जिसमें सारे ग्रामवासियों ने भाग लिया और हर व्यक्ति के मुख से भजन कीर्तन का गुणगान हुआ , इधर बेवाण को पंक्ति में लगाकर सोभायात्रा शुरू हुई और प्रसाद वितरण किया गया, भगवान की भक्ति और भजनों के इस अद्भुत नजारे में भक्तों में बेवाण के नीचे से निकले की भागदौड़ में माताएं ओर बहने सहित बड़े बूढ़े भी पीछे नहीं रहे। प्रतिस्पर्धा से भगवन के चरणो को चुने में भक्त भक्ति रस में डूब गए, ओर सोभा यात्रा में हर कोम ओर हर धर्म के मुंह से चारभुजा नाथ के भजनों को गुन गुनाने की प्रतिक्रिया देखने को मिली, कहीं वर्षों से खामोर ओर आस पास के ग्रामवासी इस सोभा यात्रा के अभिन्न अंग बने हुए हैं , अंतिम में सोभा यात्रा चारभुजा प्रांगण में आयी ओर हरी बोल के जयकारे से गूंज उठता है चारभुजा प्रांगण , वहा से पूजा करने के बाद चार भुजा को उनके शिंगासन पर बिठा दिया गया ओर सभी बेवाण को भक्त अपने अपने मंदिर पहुंचाकर भक्तिमय भजनों के आनंद मय तार से घर प्रस्थान किया ।
from Shahpura News https://ift.tt/2PS1OcD
via IFTTT
Comments
Post a Comment