मारवाड़ी खेल में बासख राज व तेजाजी की लडा़ई खेल का मंचन किया !
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):सवाईपुर कस्बे में स्थित तेजाजी महाराज के मंदिर प्रांगण पर शनिवार रात्रि को मारवाड़ी तेजाजी खेल का मंचन किया गया | जिसमें सांवरिया कला मंडल सुरेश नट एंड पार्टी सलावटिया के द्वारा मारवाड़ी तेजाजी खेल का मंचन किया जा रहा है | इसमें दुसरे दिन तेजाजी महाराज का ससुराल जाना, तेजाजी महाराज व बासख राज की लड़ाई व उसके के मध्य के हुए वचन और तेजाजी व बाग माली की वार्ता आदि का मंचन किया गया | जिसमे गोपाल नगर, खेमराज नेट, शिवलाल नट, कमलेश नट, सोहन नट, विष्णु नट व राकेश नट आदि ने तेजा जी के विभिन्न पात्रों का मंचन किया | इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे | मारवाड़ी खेल का मंचन देर रात्री तक चला ||
from Shahpura News https://ift.tt/2NLJIMg
via IFTTT
Comments
Post a Comment