राज्य स्तरीय हॉकी मे दुसरे दिन भीलवाड़ा की टीमों का दबदबा !



सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- 63 वी राज्य स्तरीय हॉकी  प्रतियोगिता में आज दुसरे दिन भी भीलवाड़ा जिले के छात्र व छात्रा दोनों ही वर्गों की टीमों का दबदबा रहा | सुर्य पाल सुथार ने बताया कि 17 वर्ग छात्रा वर्ग की प्रतियोगिता श्रीगंगानगर में आयोजित की हो रही है जिसमें आज भीलवाड़ा की टीम का पहला मुकाबला सांई सीकर से था जिसमे भीलवाड़ा की टीम 3-0 से मात खा गई | दुसरा मुकाबला भीलवाड़ा वर्सेज श्रीगगानगर से हुआ जिसमे श्री गगानगर की टीम 3-0 से विजय रही | वहीं जगदीश चन्द्र श्रोत्रिय ने बताया की 19 वर्ष छात्रा प्रतियोगिता नागौर मे भीलवाड़ा की टीम ने आज प्रथम मुकाबले में भरतपुर को 2-1 से मात दी तथा दूसरे मुकाबले में भीलवाड़ा वर्सेज उदयपुर के मध्य था जिसमे दोनो ही टीमों के मध्य मुकाबला बराबर पर समाप्त हुआ | इसके साथ ही भीलवाड़ा ने सुपर 8 मे प्रवेश किया | वही रघुवीर ने बताया कि 19 वर्ष छात्र प्रतियोगिता जयपुर जिले में आयोजित हो रही हैं | जिसमें आज भीलवाड़ा वर्सेज राजसमन्द के मध्य खेला गया जिसमे भीलवाड़ा की टीम 6-1 से विजय रही | जिसमें भीलवाड़ा की ओर से केशव पांडे ने-3, अजय, कपिल व दिनेश ने 1-1 गोल किया | भीलवाड़ा का यह सुपरएंट का पहला मुकाबला था जिसमे उसे जीत मिली ||


from Shahpura News https://ift.tt/2MAY9hf
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू