भाजपा जिलाध्यक्ष का किया स्वागत, केक काटकर दी जन्मदिन की बधाई



गुलाबपुरा "(किसन वैष्णव)भारतीय जनता पार्टी गुलाबपुरा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सांवरनाथ योगी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष जयसिंह जी राठौड़ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी भीलवाड़ा के *यशस्वी जिलाध्यक्ष दामोदर जी अग्रवाल* का 29 मील चौराया पारीक होटल पर स्वागत कर,केक काटकर जन्म दिवस की बधाई दी उनके साथ भीलवाड़ा यूआईटी चेयरमैन गोपाल जी खंडेलवाल का भी स्वागत किया गया 
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों के जयघोष लगाए तथा *जिलाध्यक्ष दामोदर जी अग्रवाल एवं यूआईटी चेयरमैन गोपाल जी खंडेलवाल द्वारा गुलाबपुरा में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष अधिवक्ता,पार्षद सांवरनाथ जी योगी का भी स्वागत किया गया*
जिलाध्यक्ष ने यह कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया साथ ही बताया कि वकील साहब पूर्व मंडल अध्यक्ष स्वर्गीय सुमेरचंद जी छाजेड़ के देवलोकगमन के बाद गुलाबपुरा मण्डल अध्यक्ष पद रिक्त चल रहा था उस पर प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल जी सैनी एवं जिलाध्यक्ष के द्वारा भाई सांवर नाथ को नियुक्ति प्रदान की गई एवं *मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जी के नेतृत्व में आगामी भाजपा सरकार बनाने के लिए भीलवाड़ा जिले से शिथिल विधानसभा प्रत्याशियों के परिवर्तन करने के भी संकेत दिए गए* 
इस दरम्यान जिला परिषद सदस्य हनुमन्तसिंह राठौड़,पार्षद बलवीर  मेवाड़ा,रघुवीर वैष्णव,कमलेश लौहार,ओम जी दाधीच,युवा मोर्चा अध्यक्ष जय सिंह जी राठौड, हुरड़ा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामदेव गुर्जर, युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन सिखवाल,इंद्रजीत सिंह राठौड़,लड्डू बन्ना रूपाहेली,विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष शिवनाथ सिंह जी राठौर,तहसील अध्यक्ष शिव सिंह जी राठौर, अनुराग काकरिया, गणेश देवासी, सुधांशु शर्मा,कैलाश सिंह, मंगलसिंह,प्रकाश सेन, महिला मोर्चा अध्यक्ष कांता सोमानी,लीला कोगटा, संगीता त्रिपाठी, संगीता काबरा, पूजा शर्मा, प्रेमलता पारीक सहित अनेक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे


from Shahpura News https://ift.tt/2PFGcjH
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू