शाही लवाजमे के साथ निकली चारभुजा नाथ की सवारी*
बृजेश दाधीच
तसवारीया बासां - तसवारीया बासां मे जलझुलनी महोत्सव हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया | सुबह सभी मंदिर व बेवाणो को दुल्हन की तरह सजाया गया, दोपहर 3 बजे ग्राम के सभी मंदिरो के बेवाणो की शोभायात्रा ढ़ोल,नगाडो के साथ जांगीड़ चौक से शुरू हुई, जिसमे महिलाये गीत गान गाती हुई जगह जगह पर भजन मण्डली द्वारा भजन गाते हुये चले, जगह जगह पर ग्रामवासी द्वारा भगवान चारभुजा नाथ की अगवानी की बाद मे सभी बैवाण गणेश चौक से होते हुये श्याम जी महाराज के चौक मे एकत्रित हुये ,उसके बाद सभी बैवाण एक साथ धार्मिक बुलिया तालाब बालाजी मंदिर पहुचनें पर जल विहार करवाया गया और मंदिर के पुजारियों द्वारा बेवाणो की महाआरती की गई उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया |
from Shahpura News https://ift.tt/2QLUD72
via IFTTT
Comments
Post a Comment