ढ़ेलाणा मे तेजाजी की झड़ी व जोत निकाली !



सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- कस्बे के निकटवर्ती ढ़ेलाणा गांव मे मंगलवार रात्रि को तेजाजी महाराज की झड़ी व जोत निकाली गई | इस दौरान महिला पुरुष नाचते गाते चले | ग्रामीण बलदेव जाट ने बताया कि मंगलवार रात्रि को अलगोजा की धुन पर तेजाजी महाराज की झड़ी व जोत निकाली गई | झड़ी व जोत तेजाजी महाराज मंदिर प्रांगण से प्रारंभ हुुई जो गांव के विभिन्न मार्गो से होते हुए पुन: तेजाजी महाराज मंदिर प्रांगण पर पहुंची | इस दौरान महिला पुरुष नाचते गाते चले |  इस दौरान पुरे गांव का वातावरण भक्तिमय हो उठा ||


from Shahpura News https://ift.tt/2xdxsJW
via IFTTT

Comments