उधार दिलाए पैसे नहीं लौटने पर की आत्महत्या ,, फंदा लगाकर दी जान
कोटड़ी।क्षेत्र के ककरोलिया माफी में दस दिन पूर्व नोहरे में फंदा लगाकर जान देने वाले सत्यप्रकाश तेली आत्महत्या के मामले में गुरुवार को नया मोड़ आया। मृतका की पत्नी ने बनका का खेड़ा के एक व्यक्ति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए कोटड़ी थाने में मामला दर्ज कराया। परिवादी का आरोप था कि पति ने आरोपी को बीस लाख रुपए उधार दिलाए। यह राशि आरोपी नहीं लौटा रहा था। इससे सत्यप्रकाश परेशान हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सहायक उपनिरीक्षक ओमप्रकाश वैष्णव के अनुसार गत ४ सितम्बर को ककरोलिया माफी के सत्यप्रकाश तेली नोहरे में पशुओं के लिए बने छप्पर में लगे एंगल पर रस्सा बांध जान दे दी। इसका सुवाणा पंचायत समिति में ड्यूटी पर मौजूद सत्यप्रकाश के पिता रामचन्द्र को इसकी जानकारी मिली तो वह सदमे में आ गए। उनकी तबियत बिगड़ गई। उनको स्टॉफ ने एमजीएच ले गए। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी पिंक देवी ने थाने पर दी रिपोर्ट में बताया कि घटना के बाद उठावने पर परिवार औ समाज के लोग सत्यप्रकाश की किराणे की दुकान खोलने गए।...
from Shahpura News https://ift.tt/2Ms9T5Z
via IFTTT
Comments
Post a Comment