शाही अंदाज से निकलेगी कोटड़ी श्याम की सोभयात्रा, जन सैलाब के साथ होगा संख नाद*
भीलवाड़ा/ जिले में गुरुवार को जलझुलनी एकादशी का पर्व को हर वर्ष की भांति उत्साह से मनाया जाएगा । जिले के कोटड़ी स्थित चारभुजानाथ मंदिर में गुरुवार को श्रद्धा का सैलाब उमड़ेगा । जिससे एक दिन पहले कोटड़ी श्याम के मंदिर को श्रद्धा रूपी चमक से जगमगा कर दिया गया है जलझूलनी एकादशी महोत्सव मेले में गुरुवार को मेवाड़ की प्रसिद्ध आस्था की धाम चारभुजानाथ मंदिर में ठाकुर जी के दर्शनों के लिए लाखों की संख्या में भक्तो की भीड़ आएगी । चारभुजा बेवान यात्रा में कहीं भक्त ऐसी भक्ति रूपी रस में मग्न हो जायेगे ,जैसे आत्मा का परमात्मा से मिलन होगा। गुरूवार को कोटड़ी श्याम सेवा समिति के तत्वाधान में भगवान के बेवाणों की शोभायात्रा शाही लवाजमे के साथ निकाली जायेगी। । गाजे-बाजे, ढोल, नगाड़ों ऊंट, घोड़े गाड़ी की सवारी के साथ आकर्षक सजीव झांकियों के मध्य शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गो से निकलेगी। तैयारियों में मंदिरों को ऐतिहासिक शाही अंदाज से सजाया गया , भगवान श्याम के जयकारों से गूंजेगा कोटड़ी ,भक्तों की भीड़ के साथ होगा अलौकिक शक्तियों के दर्शन के अहसास, निकलेगी शोभायात्रा,
from Shahpura News https://ift.tt/2OC9jnZ
via IFTTT
Comments
Post a Comment