मुझे वो निवाला नही चाहिए जो दूसरे से छीना गया हो

संवाददाता घनश्याम साहू

मियाला में देर रात तक चला विराट कवि सम्मेलन

लसानी निकटवर्ती नेशनल हाईवे आठ पर मियाला में आयोजित भादवी पांचम  अवसर पर गुरुवार रात्रि को भागवत कथा आयोजन स्थल पर विराट कवि सम्मेलन हुआ।
सरस्वती वंदना के साथ कवि सम्मेलन का आगाज हुआ। इसमें बांसवाड़ा के नयनेश जानी ने जो दूसरों से छीना गया, मुझे वो निवाला नहीं चाहिए, गुलाब का फूल जैसे कविताएं पढक़र खूब तालियां बटोरी। नागदा के कमलेश दवे ने काव्य पाठ करते हुए मरने के बाद नसीब, कविता पढक़र वाहवाही लूटी। रतना का गुड़ा देवगढ़ के जसवंत लाल खटीक ने सुन रे बाबा, बाबा के जयकारे सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भीलवाड़ा के दीपक पारीक ने ओजस्वी कविताओं के साथ मेवाड़ी भाषा में रचनाएं सुनाकर श्रोताओं को बांधे रखा। नाथद्वारा के कानू पंडित ने हास्य रचनाओं से लोटपोट किया। प्रतापगढ़ के पार्थ नवीन ने पैरोडी के माध्यम से जोधपुर जेल का दृष्टांत बताया तथा खूब गुदगुदाया। जयपुर के अशोक चारण ने वीर रस से ओतप्रोत कविताएं पढ़ी तथा इनकी तिरंगा कविता को खूब सराहा गया। अतिथियों व कवियों का स्वागत संयोजक हीरालाल चंदेल, आयोजन समिति अध्यक्ष जयेंद्रसिंह रावत, सरपंच प्यारी रावत, तोलुसिंह, सतवीर सिंह, महेंद्रसिंह, सत्येंद्रसिंह, भंवरसिंह ने किया। इस अवसर दौरान जयेंद्रसिंह रावत, सरपंच पंकजासिंह, सरपंच प्यारी कंवर रावत, मियाला सरपंच विनिता सालवी, पूर्व सरपंच पूर्णमल सालवी पंचायत समिति सदस्य डागर सिंह रामलाल मेवाड़ा लक्ष्मणसिंह, अभयसिंह, जसवंत सिंह, जगदीश चावला, भूरसिंह, शक्तिसिंह सहित आसपास के लसानी ताल इशरमण्ड बरार भीम देवगढ काछबली पिपलीं नगर कामलीघाट दिवेर छापली बाघाना   बगड़ लाखागुड़ा आदि गाँवो के सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू