शाहपुरा बनेड़ा एससी मोर्चा सम्मेलन सम्पन्न




  शाहपुरा =विधानसभा सम्मेलन प्रभारी व एससी  मोर्चा जिला उपाध्यक्ष  कमलेश मुण्डेतिया ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश भर में किए जा रहे अलग-अलग मोर्चा प्रकोष्ठों की कार्यकर्ता सम्मेलन के मद्देनजर शाहपुरा बनेडा विधानसभा के भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन शनिवार   को धरती देवरा शाहपुरा में आयोजित किया गया ।भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन के मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी के  जिला अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल व पूर्व मंत्री रतनलाल जाट थे। 

सम्मेलन का शुभारंभ बाबा  अम्बेडकर  व भारत माता की तस्वीरों पर  दीपप्रज्वलन कर भाजपा जिला अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल ,पूर्व मंत्री रतनलाल जाट सहित सभी अतिथियो ने किया । 
सम्मेलन प्रभारी कमलेश मुण्डेतिया ने स्वागत उदबोद्न दिया और विधानसभा की और  सभी पधारे अतिथियो का स्वागत किया।

सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए भाजपा  जिला अध्यक्ष दामोदर   अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ने डॉ अम्बेडकर  को सम्मान दिया और भाजपा सरकार ने ही अम्बेडकर  को भारत रत्न सम्मान से नवाजा।भाजपा ही एससी वर्ग की हितेषी पार्टी है ।कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर भाजपा के साथ विकास में भागीदारी बनने के लिये केन्द्र और राज्य में  पुनः भाजपा सरकार बनाने की बात कही औऱ शाहपुरा बनेड़ा विधान सभा के विधायक व राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष कैलाश  मेघवाल के द्वारा क्षेत्र कराये अनगिनित करोड़ो के ऐतिहासिक विकास कार्यो की जानकारी दी।

पूर्व मंत्री डॉ रतनलाल  जाट ने कहा कि कार्यकर्ता केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाकर फिर से सरकार बनाने का काम करे।

सम्मेलन में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य व पूर्व  प्रदेशाध्यक्ष सतीश चन्देल ,मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश  जेदिया, मोर्चा जिलाध्यक्ष नन्दकिशोर  बैरवा ,भाजपा जिला महामन्त्री व शाहपुरा बनेड़ा विधानसभा  प्रभारी कल्पेश  चौधरी,मोर्चा जिला प्रभारी शिवलाल डिडवानिया ,भाजपा जिला मंत्री कैलाश  जीनगर  , उपाध्यक्ष लक्ष्मी लाल  सोनी ,अनुसूचित जाति  मोर्चा के जिला महामन्त्री हीरालाल  बोहरा ,डीआर प्रभुलाल  खोइवाल ने भी सम्बोधित कर सभी को एकजुट होकर पुनः प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने की बात कही।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीलाल  सोनी ,भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी देवेन्द्र  डाणी,भारतीय जनता पार्टी के शाहपुरा विधानसभा के   शाहपुरा नगर अध्यक्ष रमेश  मारू ,शाहपुरा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष रामप्रसाद  जाट ,रायला मण्डल अध्यक्ष कृष्ण गोपाल  कोगटा ,बनेड़ा मण्डल अध्यक्ष गोपाल चरण  सिसोदिया, फूलियाकलां  मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश  गुर्जर ,उपप्रधान बजरंग सिंह  राणावत  ,नेता प्रतिपक्ष मोहन  गुर्जर ,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष तारा चास्टा ,एससी मोर्चा जिला महामन्त्री रतनलाल  कुचबन्द ,उपाध्यक्ष राजकुमार   मालावत, गोपाल जी, जिला मंत्री राजू कासोटिया,सुभाष  खटीक, एससी मोर्चा के रायला मंडल अध्यक्ष शंकरलाल  खटीक ,बनेड़ा मन्डल अध्यक्ष प्रहलाद   बैरवा , शाहपुरा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष शंभूलाल  बलाई ,सीआर लक्ष्मीनारायण   व इन्द्रा जी बैरवा ,मेंघरास सरपंच कैलाश  बलाई ,सहित मोर्चा के  जिला व मण्डल कार्यकारणी पदाधिकारीगण ,भाजपा पदाधिकारीगण एव  समस्त  भारतीय जनता पार्टी विचारधारा के जनप्रतिनिधिगण एवं सैकड़ों की संख्या में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा कार्यकर्ताओ ने  भाग लेकर सम्मेलन को सफल बनाया। 


from Shahpura News https://ift.tt/2xlVHpD
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू