बेटी बोझ नही ये तो होती है गुमान परिवार का,बीगोद बेटी पंचायत कार्यक्रम का हुआ आयोजन



 बीगोद (दीपक साहू)राजस्थान पीसीपीएनडीटी प्रकोष्ठ की ओर से बेटी बचाओ के प्रति जन-जागरुकता की एक और अभिनव पहल में डॉटर्स आर प्रीशियस अभियान के तहत स्थानीय पंचायत कार्यालय पर शुक्रवार बेटी पंचायत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कम्पोडर प्रशांत चतुर्वेदी ने  बेटी नहीं है बोझ ये तो होती है गुमान परिवार का, इनका सम्मान बताता क्या है मुकाम सभ्यता का, कितने भी फूल हों, बेटी बिना आँगन सूना लगता है सहित कई कविताओं और उदाहरणों से महिलाओ को बेटी व बेटे में भेदभाव नही करने की बात कही। उन्होंने कहां की बेटियां बचपन से लेकर विदाई तक आंगन की खुशियां होती है। बाद में पराये घर जाकर भी उस घर को संवारने का कार्य करती हैं परन्तु वर्तमान व्यवस्था में आधी आबादी को बराबरी की बात तो की जाती है परंतु उनके अधिकार के प्रश्न पर भेद सामने आ जाता है। संयोजक सुनील योगी ने बेटी के अधिकारों, शिक्षा संबंधी अधिकार, बाल विवाह, पीसीपीएनडीटी एक्ट, घरेलू हिंसा अधिनियम, दहेज प्रथा आदि कानूनों की जानकारी दी एवं बेटे-बेटी में भेदभाव नहीं करने, छेड़छाड़ या यौन हिंसा की घटनाओं को रोकने में पूरी क्षमता का उपयोग करने तथा कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह, दहेज हत्या आदि बुराइयों को रोकने की भी अपील की।
कार्यक्रम में महिलाओ ने परिवार में बेटा व बेटी में भेदभाव की बात स्वीकार करते हुए इस भेदभाव को दूर करने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में एएनएम ललिता, नीरू कंवर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।


from Shahpura News https://ift.tt/2Qkmjjs
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू