मारवाड़ी खेल का हुआ समापन, शराब सेवन नही करने का दिया सदेश !



सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):-सवाईपुर कस्बे मे तेजाजी महाराज के मंदिर प्रांगण पर तीन दिवसीय मारवाड़ी खेल का समापन रविवार रात्रि को हुआ | जिसमे मारवाड़ी खेल के माध्यम से कलाकारों ने ग्रामीणों को शराब का सेवन नही करने का सदेश दिया | ग्रामीण नारायण गाडरी ने बताया की सांवरिया कला मंडल सुरेश नट एंड पार्टी सलावटिया के द्वारा तीन दिवसीय मारवाड़ी तेजाजी खेल का मंचन किया गया |इसमें अन्तिम दिन तेजाजी महाराज की सासु के कडवे बोल, मीणो के द्वारा लाच्छा गुजरी की गाय चुराना, तेजाजी महाराज का मीणो से झगड़ा कर गाये वापस लाना,  वचन बंद तेजाजी महाराज का नाग देवता की बम्बी पर वापस जाना, नाग देवता का तेजाजी महाराज को डसने के साथ ही तेजल का सती होने का मंचन किया गया | तेजाजी महाराज को नागराज के ड़सते वक्त व तेजल का तेजाजी के साथ सती होने के समय वहां उपस्थित श्रद्धालु भावुक हो उठे | जिसमे गोपाल नगर, खेमराज नेट, शिवलाल नट, कमलेश नट, सोहन नट, विष्णु नट व राकेश नट आदि ने तेजा जी के विभिन्न पात्रों का मंचन किया | इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे | मारवाड़ी खेल का मंचन देर रात्री तक चला ||


from Shahpura News https://ift.tt/2PGYf9d
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू