मांडलगढ़ में कांग्रेस ने किया मेरा बूथ मेरा गौरव का आगाज




मांडलगढ़=(दिलीप मेहता-)  मांड़लगढ में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के बैनर तले *मेरा बुथ मेरा गौरव* का आगाज जोरदार ढंग से हुवा । उपस्थित कांग्रेस जनो मे़ कांग्रेस के प्रति जोश व उत्साह दिखाई दिया ।
*कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा* ने कहा कि पुरे राजस्थान में कांग्रेस के प्रति जोरदार माहौल है । हर बुथ स्तर पर कार्यकर्ता सक्रिय रहकर अधिक से अधिक कांग्रेस के पक्ष में वोट डलवाने के लिये तैयार रहे । *पूर्व विधायक प्रदीपकुमार सिंह* ने जोशिले अंदाज में कहा कि अब समय आ गया है कांग्रेस फिर राजस्थान में विजयी पताखा फहरायेगी । *ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी* ने कहा कि कांग्रेस की जीत को कोई रोक नहीं सकता और सभी कार्यकर्ताओ में भारी उत्साह है । 
पूर्व *ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमार त्रिपाठी* ने आश्वस्त किया कि मांड़लगढ़ में कांग्रेस के कार्यकर्ता संगठित होकर तैयार है । नगर अध्यक्ष रसीद आसाम , पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रफीक टांक ,
पालिका उपाध्यक्ष अनिता सुराणा  ,नेता प्रतिपक्ष लादूलाल खटीक , पार्षद जफर टांक  , निसार मोहम्मद , राजभगत सिंह , गणपत बलाई , उदयलाल गुर्जर ,अलका लढा़ , सरिता चौधरी , बिंदिया शर्मा , नितिश गट्टानी , लक्ष्मण सिंह , , सहित सैकडो जन मौजूद थे ।


from Shahpura News https://ift.tt/2NiE43S
via IFTTT

Comments