इस विकास युग मे गाडरी का झुँपडा व चमारियो का झुँपडा ग्राम सुविधाओं से महरूम
शाहपुरा(ज्ञानचन्द मेघवंशी):-विधानसभा क्षेत्र की आमली कला ग्राम पंचायत के दो गांव गाडरी का झुँपडा व चमारियो का झुँपडा जो सड़क पानी बिजली शिक्षा चिकित्सा मूलभूत सुविधाओं से आज भी वंचित हैं।प.स.सदस्य बाबूलाल गुर्जर ने इस बारे मे 4 साल से उपखण्ड ,तहसील ,पंचायत समिति की साधारण सभाओ मे पंचायत समिति सदस्य होने के नाते मांगे उठा चुके है। परन्तु स्थिति आज भी तस की तस बनी हुई है।इन गांवों में आजादी से लेकर आज तक हालातो पर किसी की भी नजर नही पड़ी। आज हालात खराब है पंचायत से भी इन गांवों का सड़क सम्पर्क नही है।स्कूल में विद्यार्थियों के अनुपात टीचर्स नही,चम्बल योजना से भी वंचित है ।कुओ ओर हेण्डपम्प से पानी लाने को मजबूर जिसमें में भी फ्लोराइड पानी, बिजली समय पर नही मिलती।आज भी दो दिन से बिजली बंद, ग्रिड की जमीन स्वीकृति के बाद भी ग्रिड से वंचित। आपात स्थिति डिलेवरी ,सहित अन्य बीमारियां डेंगू चिकनगुनिया, मलेरिया ,होने पर प्राथमिक इलाज भी सम्भव नही होता है। खेर राज्य सरकार कब गांव की सुध लेकर लोगों को महरूम सुख सुविधाओं से सुख देगी।
from Shahpura News https://ift.tt/2oTJg0a
via IFTTT
Comments
Post a Comment