शाहपुरा कहार समाज ने मटकी फोड़ मनाया कृष्ण जन्मोत्सव


        


                                  
शाहपुरा (दुर्गा लाल कहार) कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष पर नगर में अनेको अनेक कार्यक्रम किए गए जिसमें युवा मोर्चा के महामंत्री दुर्गा लाल कहार ने जानकारी देते हुए बताया कि कहार समाज के श्री राम मंदिर पर विशेष सजावट की गई,और मंदिर में भक्तों ने भजन कीर्तन किया, एवं कृष्ण जन्मोत्सव के जोश में महिलाओं ने भजनों पर नृत्य किया और पंजीरी की प्रसाद के लिए भक्तों की काफी भीड़ रही उसी दौरान 12 बजे कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया और महा आरती की गई एवं महंत श्री सीताराम बाबा ने सभी भक्तों को आशीर्वाद दिया,और हर वर्ष की भांति कहार समाज द्वारा बेगू चौराहे पर मटकी फोड़ कार्यक्रम किया जाता है जिसे देखने के लिए पूरा नगर बेगू चौराहे पर उपस्थित होकर आनंदमय महसूस करता है जिसमें मटकी फोड़ प्रतियोगिता में 10 टीमों ने भाग लिया जो कि कहार समाज की श्रीराम सेना की टीम ने अंतिम प्रयास में 4 फ्लोर पर सोनू कहार ने चढ़कर मटकी फोड़ी एवं मटकी फोड़ प्रतियोगिता समिति ने टीम को पुरस्कृत किया, कार्यक्रम का संचालन कहार नव युवक मंडल के अध्यक्ष प्रहलाद कहार ने किया?


from Shahpura News https://ift.tt/2Q4B0Hk
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू