पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती मनाई
गुलाबपुरा/"भाजपा मण्डल अध्यक्ष साँवर नाथ योगी के निर्देशानुसार आज पण्डित दीनदयाल जयंती मनाई गयी। भाजयूमो जिला कार्यकारिणी सदस्य व् पार्षद बलबीर मेवाडा की अध्यक्षता में वीर साँवरकर चोराहे पर भाजपा के संस्थापक पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गयी।इस अवसर पण्डित दीनदयाल की प्रतिमा पर द्वीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर बलबीर मेवाड़ा ने भाजपा कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा की इन के संघर्षो की वजह से भाजपा जैसी एक सुशाशन व् संघठित पार्टी इस राष्ट्र की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उनके बलिदानो को भुलाया नही जा सकता हम सभी कार्यकर्ताओ को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। और बड़े गर्व का विषय यह हे की यूपी के मुख्यमन्त्री योगी ने मुगलसराय जंक्शन का नाम इस महापुरुष के नाम पर यूपी में पण्डित दीनदयाल जंक्शन किया गया ताकि आने वाली पीढ़िया इनसे प्रेरणा ले सके।
कार्यक्रम में भाजयूमो जिला कार्यकारी सदस्य व् पार्षद बलबीर मेवाड़ा पार्षद रघुवीर वैष्णव महामंत्री अक्षयराज चौधरी सुधीर शर्मा व्यापार एसोशियेशन के सुनील तोषनीवाल पार्षद प्रतिनिधि कमलेश लुहार राठौड़ समाज के रविसिंह राठौड़ राधेश्याम काबरा नवीन शारदा नरेश कुंदन मल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
from Shahpura News https://ift.tt/2pyrMXz
via IFTTT
Comments
Post a Comment