ठाकुर जी निकलें नगर भ्रमण पर  श्रद्धा का उमड़ा सैलाब 




शाहपुरा।जलझूलनी एकादशी के पावन पर्व पर क्षेत्र में ठाकुर जी के मंदिरों से शाही लाव लश्कर के साथ भगवान निकले और हजारों लोगों की उपस्थिति में ठाकुर जी घंटे-घड़ियाल,चँवर-छत्र,मंदसौर के बैंड के साथ नगर भ्रमण पर निकले।दोपहर को शाहपुरा श्याम श्री चारभुजा नाथ मंदिर सहित करीब 25 अन्य मंदिरों से ठाकुर जी महलों के चौक में पधारे। जहां से शाहपुरा श्याम सेवा समिति के सौजन्य से शाही जुलूस निकाला गया।जिसमें पंजाबी बैंड,कच्छी घोड़ी नृत्य, व कालबेलिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति देते हुए कलाकार जुलूस के साथ चल रहे थे।कस्बे के मुख्य बाजार में नगर पालिका के सौजन्य से आकर्षक विद्युत साज सज्जा की गई। वही चारभुजा नाथ मंदिर सहित शाहपुरा श्याम सेवा समिति द्वारा पूरे बाजार में तोरण द्वार सजाकर पताकाए लगाई गई और बैलून डेकोरेशन किया गया।जुलूस शाम को पिवनिया तालाब की पाल पर पहुंचा जहां ठाकुर जी ने जल विहार किया और रात्रि को शाही गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण करते हुए पुनः अपने अपने मंदिरों में विराजमान हुए।वही खामोर में भी चारभुजा नगर भ्रमण पर निकले।जिसमे खामोर चारभुजा सहित सात बेवाण निकाले गए।ग्रामीण किसन वैष्णव ने बताया कि झलझुलनी एकादशी के इस पावन पर्व पर खामोर स्थित चारभुजा प्रांगण में सभी सात मंदिरों के बेवाण एकत्रित किए गए और शोभायात्रा निकाली जो कि माणक़ चोक होते हुए तेजाजी के पास स्थित तालाब पर पहुंची वहां सभी बेवाण को पुजारी ओर भक्तगण तालाब में स्नान के लिए लेे गए जहा बीच तालाब में चारभुजा नाथ को झूला झुलाया गया और पानी में पूजन किया गया तत्पश्चात महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया।


from Shahpura News https://ift.tt/2po1uHt
via IFTTT

Comments