बूथ अध्यक्ष व शक्ति केंद्र प्रमुख होंगे आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव के प्रमुख हीरो ,,जाट



शाहपुरा=बूथ अध्यक्ष वह शक्ति केंद्र प्रमुख होंगे आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव के प्रमुख हीरो,, भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल शाहपुरा की कुल 23 पंचायत को 23 शक्ति केंद्र में विभाजित कर ,शक्ति केंद्र प्रमुखों की घोषणा करते हुए ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राम प्रसाद जाट ने बताया कि आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव सहित अन्य सभी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश पर पार्टी का पूरा दारोमदार वह पूरी कार्यविधि शक्ति केंद्र प्रमुखों व बूथ अध्यक्षों के सहारे चलेगी बूथ अध्यक्ष व शक्ति केंद्र प्रमुख पार्टी की रीड की हड्डी का काम करेंगे ।इसी संदर्भ में आगामी 18 सितंबर को नागौर में आयोजित होने वाले अजमेर संभाग स्तरीय शक्ति केंद्र प्रमुखों के सम्मेलन को लेकर ग्रामीण मंडल शाहपुरा के शक्ति केंद्र प्रमुख की घोषणा की गई है। बहुत जल्द ही विधानसभा शाहपुरा बनेडा के शक्ति केंद्र प्रमुखों की आगामी 18 सितंबर के सम्मेलन को लेकर बैठक आयोजित की जाएगी। 30 अगस्त को देवली में आयोजित हुई जिला भीलवाड़ा जिला टोंक की भारतीय जनता पार्टी की संयुक्त बैठक में प्रदेश प्रभारी वी सतीश व प्रदेश महामंत्री वीरमदेव सिंह जी के निर्देशानुसार एवं जिला अध्यक्ष दामोदर जी अग्रवाल के आदेशानुसार शाहपुरा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जाट ने शक्ति केंद्र प्रमुखों की घोषणा की है।

from Shahpura News https://ift.tt/2PWJz6U
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू