भीम उपखंड क्षेत्र के डॉसरिया गांव में बड़ी हताई निर्मला पीर की धूणी

अमित कुमार जोशी राजसमंद लसानी-16 सितंबर भीम उपखंड क्षेत्र के डॉसरिया गांव में बड़ी हताई निर्मला पीर की धूणी पर सारण आयसजीमहाराज श्री 1008 बख्तावरवन के मुख्य आतिथ्य में धूणी पर हवन यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मगरा विकास बोर्ड अध्यक्ष क्षेत्रीय विधायक हरिसिंह रावत ने की। जबकि विशिष्ट अतिथि रावजी चतर सिंह पूर्व थानेदार लक्ष्मण सिंह पुजारी खुमान सिंह पूर्व अध्यापक भंवर सिंह पोस्टमैन छगन सिंह जिला परिषद सदस्य डॉउसिंह वार्डपंच प्रेमलता पूर्व वार्डपंच सीतादेवी पूर्व सूबेदार मोहन सिंह आदि थे। कार्यक्रम के दौरान डॉसरिया बड़ी हताई निर्मला पीर की धूणी पर अतिथियों द्वारा हवन यज्ञ कर आहुति दी तथा वहां से घोडे पर सवार करके बैंड बाजे  की धुन पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मुख्य मार्गो से होते हुए डॉसरिया खेड़ा गांव मे पहुंची। जहां विशाल भजन संध्या के साथ सत्संग का आयोजन किया। भजन संध्या में स्थानीय कलाकारों द्वारा भक्ति भाव पूर्ण भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर युवा समाजसेवी हीरालाल भाट मोहनलाल रूपावत कंपाउंडर हीरालाल प्रभुलाल भेरूलाल ओमप्रकाश पन्नालाल चेतन प्रकाश किशन सिंह विजय सिंह देवी सिंह बसंता कवर निर्मलादेवी शांतादेवी मांगीदेवी तुलसीदेवी सीतादेवी कमलादेवी केवल राम सीता देवी गजेंद्र सिंह चौहान ट्विंकल कवर ज्योति रूपावत अर्जुनलाल शांतिलाल  मदनसिंह प्रवीणसिंह संतोष देवी आदि सहित सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद थे ।


Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू