अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म, डरा धमका कर युवती का कराया गर्भपात



भीलवाड़ा-आठ माह पूर्व युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला कोतवाली में दर्ज हुआ। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि आठ माह पूर्व वह जिला कारागार के समीप से निकल रही थी। कार से आए बिजौलियां क्षेत्र निवासी दीपक सिंह तथा उसके भाइयों सुनील व जसराज सिंह ने उसका अपहरण कर लिया।

उसे बाबाधाम क्षेत्र में एक मकान में बंधक बना तीनों ने उससे दुष्कर्म किया। उसे बाद में यहीं बंधक बनाए रखा। उसके गर्भवती होने पर डरा धमकाकर गर्भपात तक करा दिया। पुलिस ने दर्ज मामले के आधार पर जांच शुरू की।

एसपी सिंह ने कारोही थाने में जन सहभागिता शिविर में बीट अधिकारी पेटिका लगाने के लिए किया निर्देशित...





from hindi news https://ift.tt/2C8tt7b
via IFTTT

from Shahpura News https://ift.tt/2ND1opS
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू