भाजपा ने की  नव मतदाता संपर्क अभियान की शुरुआत कोठियां से



शाहपुरा , (किसन वैष्णव)  मतदाता जागरूकता  संपर्क अभियान की शुरुआत  कोठियां से की ,शाहपुरा बनेड़ा क्षेत्र के प्रभारी  ,जीनगर ने बताया कि नये  जुड़े मतदाताओ से संपर्क कर भाजपा के समर्थन में वोट देने को आग्रह किया ।साथ ही स्कूलों में ओर कॉलेजों में अध्यनरत 18वर्षीय छात्र छत्राओं को भाजपा सरकार द्वारा कराए गए विकाश कार्य व योजनाओं से अवगत कराया और चुनावी अभियान को लेकर मतदान जागरूकता के बारे में उनको  बताया। तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को अपना पथ मजबूत करने ओर लोगो को पार्टी की एकाग्रता की जानकारी दी । जीनगर ने बताया कि हर वो युवा जो मतदान करने का अधिकार रखता है उसे भाजपा सरकार की हर योजनाओं ओर नीतियों की जानकारी होना जरूरी है ,जीनगर ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा  कि भाजपा सरकार एक ऐसी सरकार है जो नई पीढ़ी को ओर भारत देश को एक विकास के पर लगा रही हैं, कार्यक्रम में वक्ता  पार्षद दीपक पारीक ने संबोधित किया तथा नेशनल फर्स्ट के बारे में जानकारी दी । तथा कार्यक्रम में मनोज माली,मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा,वरिष्ठ नेता महावीर जैन, शोभाग माली, शोभाग सोनी,विष्णु ,विकास,नटवर सोलंकी सहित युवा गण उपस्थित रहे।  जीनगर ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत कोठियां से की गई  और पूरे विधासभा क्षेत्र के हर बूथ पर कार्यक्रम आयोजित कर युवा मतदाताओं से संपर्क कर भाजपा से जुड़ने ओर मतदान करने को आग्रह करेंगे।


from Shahpura News https://ift.tt/2wP8i4e
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू