रायला में धूमधाम से निकले बेवाण, हजारों श्रद्धालु हुये शामिल ।

रायला मुकेश चौधरी रायला में धूमधाम से निकले बेवाण, हजारों श्रद्धालु हुये शामिल ।
 रायला में  जलजूलनी ग्यारस पर बेवाण एक साथ जलजुलनी के लिए तालाब के किनारे पहुच । बेवाण के साथ हजारों श्रद्धालु नाचते-गाते चल रहे थे।
वही  ईरास ग्राम में मंदिरों से बेवाण जलजुलनी के लिये रवाना हुआ जो बरगद के बालाजी तथा डिंडोला बांध के किनारे मंदिरों से निकले और बरगद के बालाजी से नगर भृमण के लिये रवाना हुए । इस दौरान भजन-कीर्तन करते हजारों श्रद्धालु बेवाण के साथ चल रहे थे।  बेवाण के साथ डीजे के साथ भक्त नाचते गाते हुए गुलाल से सरोबार होते हुए  डिंडोला तालाब से ग्राम में पहुंचे । जलझुलनी के बाद ग्राम में भगवान साथ भक्त रंग गुलाल खलते नजर आये तथा जयकारो में भगवान के साथ ग्राम वासी नगर भृमण किया गया । जहा पर बेवाण खेड़ाखुट माताजी , तेजाजी महाराज के होते हुए , देवनारायण तथा बगीचे के बालाजी होते हुए चारभुजा मंदिर पहुचगे । जहाँ मंदिर में रात 12 बजे महाआरती का आयोजन होगा ।


Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू