अधिकारियों ने की अपनी मनमानी ,सूरजपुर ग्रिड को बनाया निशाना
शाहपुरा , अधिकारी कर रहे है लोगो के साथ भेदभाव ,फिर परेशान करने को बनाया सूरजपुर ग्रिड को निशाना, शाहपुरा उपखंड कार्यालय में बिजली विभाग से संबंधित होने वाले कार्य होंगे फुलिया कला उपखंड से ,अधिकारी गण अपने स्वार्थ के लिए जनता को प्लस प्वाइंट बनाकर काम कर रहे है ,सूरजपुर ग्रिड से हो रही बिजली सप्लाई वाले पंचायतों को अब फुलिया कला बिजली अधिकारियों के पास जाना पड़ेगा , अधिकारियों ने 2सितंबर को की थी चुप चाप कार्यवाही कर ली ,बिना जनता को पता चले ही बिजली विभाग ने सुरजपुरा ग्रिड को किया फुलिया कला में अब बिजली विभाग से संबंधित कोई भी काम हो रोजमर्रा के रास्ते को छोड़कर फुलिया की तरफ जाना होगा जैसे बिजली बिल में पैसे ज्यादा आने पर या नया बिजली कनेक्शन लेने पर जाना पड़ेगा फुलिया ,क्यों सरकार कर रही है जनता के साथ विश्वास घात ,पहले से ही सरकार ने पेट्रोल से जनता को मात दे रखी हैं ओर ऊपर से जाना पड़ेगा खुद के व्यवस्था से, अगर शाहपुरा की तरफ होता तो किसी भी सहायता से लोग अपना काम करवा सकते थे ।लेकिन सरकार ओर प्रशासन ने लोगो के साथ ऐसा क्यों किया है ।शाहपुरा पास में पड़ता है रात दिन का आम रास्ता है फिर भी जनता ओर गरीबी को सरकार से विश्वास उठाने का काम कर रहे है बिजली विभाग के अधिकारियों ने,बिना बताए लिया जनता को सताने का फैसला, जनता अभी बे खबर है इस नियम और फैसले से लेकिन जनता को बहुत मुसीबत ओर आर्थिक कष्ट उठाने पड़ेंगे इस विभाग की ऐसी हरकत से ,जनता को छोटी छोटी बातो से कर रहे है बिजली विभाग परेशान ,कहीं लाईट नहीं आती तो कहीं पोल टूट गया है बिजली विभाग क्यों गरीब जनता के साथ कर रही है खिलवाड़।
from Shahpura News https://ift.tt/2NNAA6q
via IFTTT
Comments
Post a Comment