भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह के भीलवाड़ा आगमन पर युवा मोर्चा भीलवाड़ा वाहन रैली से करेगा अगवानी ।।
भीलवाड़ा /भारतीय जनता युवा मोर्चा भीलवाड़ा की बैठक युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री नन्द लाल गुर्जर की अध्यक्षता में जिला युवा मोर्चा कार्यालय सवाईभोज टावर में सम्पन्न हुई।
बैठक में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नन्द लाल गुर्जर ने वाहन रैली की तैयारियों के बारे में जानकारी दी । गुर्जर ने बताया की सोमवार को अपराह्न 1.30 बजे समस्त युवा मोर्चा भीलवाड़ा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
जिलाध्यक्ष ने सभी युवा मोर्चा जिलापदाधिकारियो एवं मंडल अध्यक्षों को वाहन रैली की
व्यवस्थाओं का निर्धारण किया।
बैठक में युवा मोर्चा जिला पदाधिकारी सहित शहर के चारों मंडल अध्यक्ष एवं मंडल के पदाधिकारि उपस्थित रहे।
from Shahpura News https://ift.tt/2xhOWWt
via IFTTT
Comments
Post a Comment