पूर्व उप प्रधान पर फायरिंग के तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में , राणावत पर फायरिंग लिए हथियार मध्यप्रदेश से खरीदे थे




फूलिया कलां क्षेत्र के सांगरिया में 26 अगस्त को पूर्व उप प्रधान व कांग्रेस नेता गजराजसिंह राणावत व उनके साथी रामस्वरूप कुमावत पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने रविवार को मुख्य अभियुक्त समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस हमले में राणावत बाल बाल बच गए थे, जबकि कुमावत घायल हो गए थे। वारदात का सात दिन में खुलासा करने पर पुलिस अधीक्षक ने विशेष टीम में शामिल 11 पुलिस कर्मियों को रिवॉर्ड देने की घोषणा की।

पुलिस अधीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह ने बताया कि हमले के आरोप में सांगरिया निवासी सांवरलाल गुर्जर (26) तथा मानसिंह चौहान (28) आदि को नामजद किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामजीलाल चंदेल की अगुवाई में विशेष टीम ने जयपुर, सीकर, कोटा, खेतड़ी में दबिश दी। मुख्य आरोपी सांवरलाल को खेतड़ी से गिरफ्तार किया गया, जबकि उसकी फरारी के दौरान मदद करने के आरोप में धनोप निवासी रामधन पुत्र लादू गुर्जर तथा शाहपुरा निवासी दानिश पुत्र आशिक खान को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया।...




from Shahpura News https://ift.tt/2owdI0j
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू