गणेश विसर्जन से पहले इन्द्र राजा मेहरबान
आकोला (सत्यनारायण साहू) -:आकोला कस्बे मे गणेश विसर्जन की निकाली शोभायात्रा।गणेश महोत्सव समिति के अध्यक्ष अंकित सेन ने बताया कि हर वर्ष कि भाँति इस वर्ष भी गणेश जी की शोभायात्रा निकाली ।शोभायात्रा 12.00 बजे रवाना हुई और इन्द्र राजा मेहरबान हो गए तो भक्तो में जोश आ गया है।मानो ऐसा लग रहा है कि स्वर्ग से फूलो की बरसात हो रही है।
चारो तरफ आनन्द का माहोल हो गया है।शाम को 5.00बजे प्रसाद वितरण किया गया है। बाद मे 5.30 बजे गणेश जी कि आरती कर और बनास नदी मे विसर्जन कर दिया गया है।
Comments
Post a Comment