पीएम मोदी ने काशी में मनाया जन्मदिन, लिया बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 68वां जन्मदिन अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मनाया। उन्होंने इस दौरान जहां स्कूली बच्चों से मुलाकात की, वहीं रात के वक्त वह विश्वनाथ मंदिर गए, जहां उन्होंने पूजा अर्चना की। इस दौरान मंदिर में उनके साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर शाम को पहुंचे प्रधानमंत्री ने सबसे पहले नरउर स्थित प्राइमरी स्कूल में बच्चों से मुलाकात की और उनसे विभिन्न मामलों पर बात की। बाद में पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर जाकर भोले के दर्शन भी किए।

इससे पहले बच्चों से उन्होंने कहा कि वे निडर बनें और सवाल पूछने में कभी ना घबराएं। डर दूर करने के लिए उन्होंने राष्ट्रपति महात्मा गांधी का उदाहरण देते हुए बताया कि गांधी जी जब छोटे थे तो वे डरते थे, तब उनकी मां ने बताया कि तुम राम का नाम लो।

मोदी ने बच्चों से विभिन्न विषयों पर बात की और उन्हें खेल की आवश्यकता के बारे में भी बताया। उन्होंने बच्चों से कहा कि खेल भी बहुत जरूरी है। जिंदगी में विभिन्न क्षमताओं को आत्मसात करना महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे हमेशा काम आती हैं।

अपने बीच प्रधानमंत्री को पाकर खुश नजर आ रहे बच्चों ने कहा कि मोदी 'काका' ने उनसे कहा है कि 'खेलोगे तो खिलोगे'। प्रधानमंत्री ने उन्हें मेहनत करके आगे बढ़ने की नसीहत दी और कहा कि जिंदगी में आने वाले परेशानियों से कभी ना घबराएं।


from Shahpura News https://ift.tt/2OCgZ9W
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू