मशीन द्वारा मतदाताओ को किया जागरूक
लसानी -बरार ग्राम पंचायत मुख्यालय पर गुरुवार को मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जागरुक रथ पहुंच कर मतदान की प्रकिया समझाई गई ।अरुण कुमार लक्षमन मनोज कुमार बीएलओ मोहनसिंह किशन सिंह बाबूलाल सेन आदि उपस्थित थे ।एवं लसानी ग्राम पंचायत क्षेत्र के मतदाताओं को जागरुक करने के लिए गुरुवार को कस्बे के बस स्टैंड पर मतदान प्रक्रिया का डेमो द्वारा मतदान करवाकर मतदाताओं को जागरूक किया गया ।लसानी बूथ लेवल सुपरवाइजर नरपत सिंह चुंडावत के नेतृत्व में बीएलओ आनंद सिंह कमलेश रेगर दिनेश कुमार मिट्ठू सिंह सहित सभी बीएलओ ने मतदाताओं को मतदान करने की प्रक्रिया डेमो द्वारा बताई गई तथा नवीन जोड़े गए मतदाताओं को डेमो पर मतदान करा मतदान कैसे किया जाता है यह समझाया ।

Comments
Post a Comment