भोर तक चली विशाल भजन संध्या !
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- कस्बे के निकटवर्ती गेगाकाखेड़ा ग्राम मे लक्ष्मीनाथ भगवान के फूलडोल महोत्सव व विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया | भजन संध्या देर रात तक चली |
फूलडोल समिति अध्यक्ष शंकर लाल शर्मा ने बताया कि जलझूलनी एकादशी महोत्सव पर फूलडोल महोत्सव व विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया | भजन संध्या में प्यारे लाल गुर्जर ने गणपति वंदना के साथ विशाल भजन संध्या का शुभारंभ किया | वहीं नारायण मेघवंशी ने गेगाकाखेड़ा लक्ष्मी नाथ पर भजन गया | इसके बाद डीजे किंग गोकुल शर्मा,ललिता पवार पाली, कंचन सिंह जयपुर, दिनेश अमरवासी ने मनमोहक व सूरीले भजनों की प्रस्तुतियां दी | वहीं नृत्यांगना गोरी नागोरी, प्रिया मारवाड़ी, अनीता बुन्दी ने नृत्य कर सबका ध्यान अपनी और आकर्षित किया | वही कोमेड़ियन नारायण छैला व दीपक छैला ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया | कार्यक्रम का संचालन विनोद शर्मा भीलवाड़ा ने किया | इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में दिलीप सिंह बडलियास रहे | बडलियास थाना प्रभारी, अरविंद सिंह किशनगढ़ सरपंच, राम कुमार लोहार सुठेपा सरपंच, शिव लाल जाट अाकोला उपसरपंच व कैलाश चंद्र शर्मा गेगाकाखेड़ा पूर्व सरपंच सहित अन्य कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे जिनका माला पहनाकर व साफा बधवाकर अभिनंदन किया | भजन संध्या भोर तक चली ||
from Shahpura News https://ift.tt/2xsxw9S
via IFTTT
Comments
Post a Comment