वैष्णव युवा सेवा समिति की बैठक हुई  संपन्न



गुलाबपुरा/ (किसन वैष्णव ) प्रांतीय वैष्णव समाज जयपुर के खाटूश्यामजी में होने वाले अधिवेशन को लेकर वैष्णव युवा सेवा समिति गुलाबपुरा की बैठक रखी गई बैठक में मीडिया प्रवक्ता व पत्रकार रामकिशन वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया की समाज के खाटू श्याम में होने वाले अधिवेशन के लिए इस तहसील से अधिक से अधिक संख्या में वैष्णव समाज के बंधुओं को चलना चाहिए और कार्यक्रम को सफल बनाना चाहिए तथा बैठक में वैष्णव बैरागी सेवा समिति के सचिव लक्ष्मीनारायण वैष्णव की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई साथ ही मीडिया प्रवक्ता रामकिशन वैष्णव वह शिव वैष्णव सहित सभी समाज बंधुओं ने अपने विचार रखें  साथ ही  मीडिया प्रवक्ता  राजस्थान पत्रिका के संवाददाता  राजू  वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया राज्य सरकार ने पुजारियों की डोली भूमि वापस पुजारियों के  नाम होने पर  इसे समाज की  बहुत बड़ी जीत बताया  और सभी का  जिन्होंने इस हेतु  आंदोलन किया  उन सभी का समाज वासियों का धन्यवाद प्रेषित किया ।बैठक में पार्षद रघुवीर वैष्णव महंत सेवा समिति उपाध्यक्ष बद्री दास वैष्णव पत्रकार राजू  वैष्णव डालचन्द वैष्णव पवन वैष्णव सुनील वैष्णव पुजारी पवन वैष्णव सहित सभी सदस्य मौजूद थे।


from Shahpura News https://ift.tt/2CT0aWC
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू