कल्पतरु महायज्ञ का आयोजन
छापली पंचायत के नवलियापग गांव में आज सेवानिवृत्त थाना अधिकारी चंदन सिंह खोखावत द्वारा लगाए गए कल्पवृक्ष के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में यज्ञ का आयोजन किया गया | इस कल्पतरु महायज्ञ के माध्यम से पेड़ों को बचाने एवं अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण संकल्प लिया गया|
इस यज्ञ के मुख्य यजमान सेवानिवृत्त थानाधिकारी चंदन सिंह खोखावत के अनुसार देवासुर संग्राम में समुद्र मंथन से प्राप्त 14 रत्नों में से कलपतरु भी एक रत्न था यह अनेक औषधीय गुणों के कारण भी दर्शनीय एवं पूजनीय है| खोखावत द्वारा 11 वर्ष पूर्व कल्पवृक्ष के जोड़े को बांसवाड़ा से लाकर अपने पैतृक गांव नवलियापग में लगाया था जो आज अच्छे पनप चुके हैं और ग्रामीण पूजन करते हैं |
यह महायज्ञ गायत्री परिवार के पंडित बंशीलाल पंड्या द्वारा संपन्न करवाया गया| बंसीलाल पांड्या के अनुसार वेद पुराणों में उल्लेख है कि कल्प वृक्ष के नीचे बैठ कर कोई शुभ इच्छा आस्था भाव से की जाती है तो वह अवश्य पूर्ण होती है कल्पतरु के जोड़े की शंकर एवं गौरी के रूप में पूजा होती है|
इस अवसर पर चंदन सिंह खोखावत, गायत्री शक्तिपीठ क्षेत्र प्रभारी केसर सिंह रावत, कैप्टन रामसिंह, व्याख्याता करण सिंह चौहान, मनोहर सिंह चौहान ,
माल सिंहअध्यापक ,गोवर्धन लाल प्रजापत, लक्ष्मण सिंह पीटीआई , मोहन सिंह रावत ,एडवोकेट नारायण सिंह, सुरेंद्र सिंह, कालूराम, सुरेश कुमार सहित गोकुलगढ़ नवयुवक मंडल के सदस्यों सहित गांव के कई महिला पुरुष उपस्थित रहे| यज्ञ के उपरांत प्रसाद वितरित किया गया यज्ञ का संचालन केसर सिंह रावत द्वारा किया गया|
Comments
Post a Comment