राजस्थान में भाजपा नेता के मर्डर से सनसनी, जंगल में जीप की डिक्की से मिला शव*




लाडपुरा। राजस्थान में भाजपा नेता के मर्डर से सनसनी फैल गई है। भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाजपा ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष चुन्नीलाल जोशी की गुरुवार रात को गला घोटकर हत्या कर दी गई। लाडपुरा निवासी चुन्नीलाल का शव शुक्रवार सुबह चित्तौडगढ़़ जिले के जोगणिया माता के निकट जंगल में उनकी लग्जरी जीप की डिक्की में मिला। उनके गले पर रस्सी बंधी मिली। वही हाथ-पैर लच्छे से बंधे हुए थे। वाहन की चाबी उनकी जेब में मिली। राहगीरों ने लावारिस हालत में गाड़ी देखकर बेगू थाना पुलिस को इसकी सूचना दी थी। चित्तौडगढ़़ जिले की बेगू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हत्या का पता चलने के बाद लाडपुरा व मांडलगढ़ में शोक की लहर छा गई वही भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है।...





from Shahpura News https://ift.tt/2MVclCh
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू