राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सहमती से लंबित प्रकरणों का किया निस्तारण 



शाहपुरा / (गणेश सुगन्धी)08-09-18 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भीलवाड़ा के निर्देशानुसार शनिवार को तालुका हाजा शाहपुरा में बेंच प्रथम में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुनील कुमार यादव व बेंच द्वितीय में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट रजनीश आर्य की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान मोटरयान दुर्घटना दावा अधिकरण, दांडिक शमनीय अपराध, सिविल प्रकरण, एनआईए एक्ट प्रकरण, प्री-लिटिगेशन एवं अन्य राजीनामा योग्य प्रकरण रखे गए। बेंच प्रथम में कुल 150 चिन्हित प्रकरणों में से 10 प्रकरणों का आपसी सहमति से निस्तारण किया गया एवं 2215000/- का अवार्ड पारित किया गया। बेंच द्वितीय में 206 चिन्हित प्रकरणों में से 39 प्रकरणों का आपसी सहमति से निस्तारण किया गया एवं 84367/- रुपए का अवार्ड पारित किया गया तथा आपसी सहमति से 38 बैंक रिकवरी व बिजली विभाग प्री लिटिगेशन प्रकरणों का निस्तारण भी किया गया। जिसमें 5947000/- रुपए का अवार्ड पारित किया गया।


from Shahpura News https://ift.tt/2oSdjFG
via IFTTT

Comments