कार पर गिरा विद्युत पोल




शाहपुरा 8सितम्बर।( ज्ञान चंद मेघवंशी) बारीश के दौरान कस्बे के उदयभाग गेट पर दो विद्युत पोल टूट कर गिर गये। पोल टूटने से देर रात भर कोटडी मार्ग की कई बस्तिया रातभर अंधेरे में डूबी रही। पोल टूटकर खड़ी कार पर गिरने से कार क्षतिग्रस्त हो गयी। बारीश के चलते घटना स्थल पर कोई नही होने से हादसा टल गया।

                  जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात कोटडी मार्ग उदयभानगेट चौराहे पर एक विद्युत पोल टूटकर गिर गया जिससे कहार बस्ती आदि अंधेरे में डूबी रही। शनिवार सुबह अचानक टूटे पोल के पास खड़ा एक दुसरा विद्युत पोल भी स्वत: टूट कर भाजपा नगर मंडल के महामंत्री खुशीराम आचार्य की कार पर जा गिरा जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गयी। घटना स्थल भीड़ भाड़ वाला श्रेत्र है लेकिन बारीश के कारण घटना के समय कोई आदमी नही होने से बड़ा हादसा टल गया। जानकारी होने पर विद्युत विभाग के सहायक अभियंता तत्काल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नये पोल खड़े किये। बारीश दिन भर लगातार जारी होने से पोल खड़ा करने में कनेक्षन करने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 


from Shahpura News https://ift.tt/2NWCzp1
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू